कहीं आर्केस्ट्रा, तो कहीं भक्ति जागरण

Published at :14 Oct 2016 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
कहीं आर्केस्ट्रा, तो कहीं भक्ति जागरण

चौपारण : प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम के साथ संपन्न हो गया. पूजा के अवसर पर कहीं आर्केस्ट्रा, तो कहीं जागरण का कार्यक्रम हुआ़ पूजा के दौरान पुलिस प्रशासन की तत्परता से कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटी. मानगढ़ में आर्केस्ट्रा का उदघाटन विधायक मनोज कुमार यादव, जिप सदस्य […]

विज्ञापन
चौपारण : प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम के साथ संपन्न हो गया. पूजा के अवसर पर कहीं आर्केस्ट्रा, तो कहीं जागरण का कार्यक्रम हुआ़ पूजा के दौरान पुलिस प्रशासन की तत्परता से कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटी.
मानगढ़ में आर्केस्ट्रा का उदघाटन विधायक मनोज कुमार यादव, जिप सदस्य रामस्वरूप पासवान ने संयुक्त रूप से किया़ कलाकार पिंकी, रिंकी एवं बंटी की ओर से प्रस्तुत रिकार्डिंग डांस पर दर्शक खूब झूमे. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि विराज रविदास, मुखिया पति छोटू चंद्रवंशी, पंसस आनंद सागर सिंह, अभिमन्यु प्रसाद भगत, विष्णुधारी कुशवाहा, लक्ष्मी दांगी, शंभु दांगी, रामचंद्र सिंह, सीताराम ठाकुर व सुनील शेखर सहित कई लोग उपस्थित थे़ मंगलवार व बुधवार को स्थानीय जलाशयों में मां दुर्गा की प्रतिमा का विर्सजन किया गया़ गाजे-बाजे के साथ पूजा स्थलों निकले जुलूस में देर रात तक डीजे के साउंड पर श्रद्धालु थिरकते रहे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola