पूजा व मुहर्रम कौमी एकता की मिसाल बनी

Published at :13 Oct 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
पूजा व मुहर्रम कौमी एकता की मिसाल बनी

मुसलिम भाइयों ने शरबत पिलायी, एक दूसरे को गले लगाया हजारीबाग : ले भर में विजयादशमी व मुहर्रम के जुलूस में हिंदु-मुसलिम कौमी एकता का परिचय देखने को मिला. दुर्गापूजा के पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं कमेटी के सदस्यों ने भी शांति व्यवस्था बनाये रखने में अहम भूमिका निभायी. पूजा कमेटी और […]

विज्ञापन
मुसलिम भाइयों ने शरबत पिलायी, एक दूसरे को गले लगाया
हजारीबाग : ले भर में विजयादशमी व मुहर्रम के जुलूस में हिंदु-मुसलिम कौमी एकता का परिचय देखने को मिला. दुर्गापूजा के पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं कमेटी के सदस्यों ने भी शांति व्यवस्था बनाये रखने में अहम भूमिका निभायी. पूजा कमेटी और मुहर्रम अखाड़ों के लोग शांति व्यवस्था बनाये रखने में लगे रहे.
विसर्जन जुलूस का स्वागत: मुसलिम समुदाय की ओर से इरफान अहमद काजू की अगुवाई में विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया गया. बडा ग्वालटोली पूजा समिति के लोगों का स्वागत शरबत पिलाकर सरदार चौक पर किया गया. वहीं पंच मंदिर पूजा समिति के सदस्यों का स्वागत अशोक चौक पर हुआ.
कुरैशी मुहल्ला मुहर्रम कमेटी के गश्ती जुलूस के दौरान डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी भीम सेन टुटी, एसडीओ अनुज प्रसाद, समाजसेवी ललन प्रसाद, रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार यादव, उपमहापौर आनंद देव, बटेश्वर प्रसाद मेहता समेत कई लोगों को माला पहना कर स्वागत किया गया. स्वागत करनेवालों में इरफान अहमद काजू, बाबर खान, बबलू कुरैशी, गुड्डू कुरैशी, खैरूल, नेजाम पहलवान, इस्लाम कुरैशी, शकील बिहारी, मो नसीम, जुगनू, सफीकुर्ररहमान, महताब आलम, रफअत इमाम, सलीम खान, आफान अहमद, हाजी गुड्डू, इनाम खान समेत कई लोग शामिल हुए.
नहीं बजा डीजे साउंड : जामा मसजिद के सचिव गुलाम मोइनउद्दीन के नेतृत्व में अंजुमन की बैठक में मुहर्रम जुलूस में डीजे नहीं बजाने का निर्णय लिया गया.
शहर के सभी अखाडों के जुलूस में डीजे साउंड नहीं बजा. कुरैशी मुहल्ला के गश्ती जुलूस में डीजे साउंड लगाया गया था, जिसे मुहर्रम कमेटी और प्रशासन ने खुलवा दिया. गश्ती जुलूस डीजे साउंड खोलने के बाद ही निकला. इस तरह पहली बार जुलूस में सिर्फ तासा और चोंगा दिखा.
कमेटी ने किया स्वागत: हिंदू मुसलिम एकता कमेटी लाखे की ओर से मुहर्रम जुलूस का स्वागत किया गया. मौके पर मोहन रजक, संतोष गुप्ता, संजीत पासवान, बजरंग साव, रोहित कुमार भूषण, अनिल कुमार गुप्ता, मुन्ना साव, कौशल राम, बीरू पासवान, उमेश पासवान, अनिल टोप्पो, राजकुमार साव समेत सभी लोगों ने शरबत वितरण किया. अंतु साव ताजिया बनाकर छड़वा मुहर्रम जुलूस में शामिल हुए.
प्रमुख श्रृति पांडेय, भाजपा नेता रामकुमार मेहता, मुखिया पन्नु महतो समेत कई लोग छडवा जुलूस मैदान पहुंचे. समाजसेवी सुधांशु सुमन निशान उठा कर जुलूस में शामिल हुए.
डीसी-एसपी की सक्रियता की प्रशंसा: दुर्गापूजा व मुहर्रम के दौरान जिले भर में प्रशासन की उपस्थिति देखी गयी. डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी भीम सेन टुटी के नेतृत्व में दुर्गापूजा विसर्जन जुलूस व छडवा डैम मुहर्रम मैदान में उपस्थिति से पूरा माहौल शांतिपूर्ण रहा. डीसी-एसपी सिर्फ अपने कार्यालय व अधिकारियों को निर्देश देने तक इस बार सीमित नहीं रहे. वहीं अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा में पूरी तरह से मुस्तैद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola