आयूष आइंद की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Oct 2016 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : स्कूली छात्र आयूष आइंद की मौत के मामले में उसके पिता नीलुस आइंद ने कोर्रा टीओपी में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पिता ने आरोप लगाया है कि आयूष घर से कह कर निकला था कि संत किरण बालिका उवि परिसर में रहनेवाली एक लडकी से मिलने जा रहा हूं. वह […]
विज्ञापन
हजारीबाग : स्कूली छात्र आयूष आइंद की मौत के मामले में उसके पिता नीलुस आइंद ने कोर्रा टीओपी में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पिता ने आरोप लगाया है कि आयूष घर से कह कर निकला था कि संत किरण बालिका उवि परिसर में रहनेवाली एक लडकी से मिलने जा रहा हूं.
वह देर रात तक घर नहीं लौटा. रात करीब 11 बजे संत किरण स्कूल पहुंच कर परिजनों ने पुत्र को खोजने का प्रयास किया. इसी दौरान कुएं के चबूतरे के पास उसका टी-शर्ट, मोबाइल एवं चप्पल मिला. टॉर्च की मदद से देखा, तो आयूष कुएं में डूबा हुआ था. पिता ने कहा है कि एक षड़यंत्र के तहत उनके पुत्र की हत्या की गयी और शव को कुएं में डाल दिया गया. हत्या में लड़की एवं उसके परिवार भी शामिल थे. उन्होंने पुलिस से जांच की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










