स्टेफी द कोरिया गयीं

Published at :08 Oct 2016 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेफी द कोरिया गयीं

हजारीबाग. हजारीबाग की स्टेफी पटेल मिस ग्लोबल ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. यह प्रतियोगिता साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में होगी. स्टेफी शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट से सियोल के लिए रवाना हुई. प्रतियोगिता 20 दिनों तक सियोल में चलेगा. इसमें चयनित प्रतिभागियों के बीच 24 अक्तूबर ग्रांड फिनाले होगा. इसे चयनित होने […]

विज्ञापन
हजारीबाग. हजारीबाग की स्टेफी पटेल मिस ग्लोबल ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. यह प्रतियोगिता साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में होगी. स्टेफी शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट से सियोल के लिए रवाना हुई. प्रतियोगिता 20 दिनों तक सियोल में चलेगा. इसमें चयनित प्रतिभागियों के बीच 24 अक्तूबर ग्रांड फिनाले होगा.
इसे चयनित होने से उनके दादा अर्जुन प्रसाद सिंह, दादी पुष्पा, चाचा, चाची, फुआ, नाना, नानी, मामा, मौसी, पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह समेत हजारीबाग के लोग गौरवांवित महसूस कर रहे हैं. स्टेफी पटेल इससे पूर्व कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. इनमें मिस टीन इंटरनेशनल थाइलैंड के चियांग में 52 देशों के प्रतिभागियों के बीच भाग लिया था. प्रतियोगिता में स्टेफी ग्रांड फिनाले तक पहुंची थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola