छात्रावास की मरम्मत की मांग

Published at :07 Oct 2016 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रावास की मरम्मत की मांग

हजारीबाग : अनुसूचित जाति विद्यार्थियों के लिये बना आंडेकर छात्र की मरम्मत कराने की मांग को लेकर झारखंड अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा ने उपायुक्त से की है. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, सचिव नंदूवीर राम भुइयां और अनिल कुमार रजक ने उपायुक्त को आवेदन दिया है. इसमें कहा है कि हजारीबाग में अनुसूचित जाति […]

विज्ञापन
हजारीबाग : अनुसूचित जाति विद्यार्थियों के लिये बना आंडेकर छात्र की मरम्मत कराने की मांग को लेकर झारखंड अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा ने उपायुक्त से की है. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, सचिव नंदूवीर राम भुइयां और अनिल कुमार रजक ने उपायुक्त को आवेदन दिया है.
इसमें कहा है कि हजारीबाग में अनुसूचित जाति विद्यार्थियों के लिये अंबेडकर छात्रावास पूरी तरह जर्जर हो गया है. 300 छात्रों के लिये छात्रावास में बुनियादी सुविधाएं नहीं है. मोर्चा ने छात्रावास के चारों ओर नाली बनाने, पेयजल के लिये बोरिंग और ओवरहेड टैंक बनाने एवं शुद्ध पेयजल के लिये वाटर फिल्टर लगाने, छात्रों के अनुपात में शौचालय बनाने समेत आठ मांग की गयी है.
सहायता : केरेडारी़ केरेडारी के सलगा निवासी मुंशी साव उर्फ कैला साव की हत्या को लेकर सलगा मुखिया पार्वती देवी मृतक के परिजन से मिले और दुख जताया. मुखिया ने मृतक के परिजनों को एक हजार रुपया नकद समेत एक क्विंटल आटा, तेल, आलू व चावल मुहैया कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola