पूजा को लेकर माहौल हुआ भक्तिमय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2016 7:09 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : श्री शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर हजारीबाग जिले में माहौल अभी से भक्तिमय होने लगा है. मंदिरों व पंडालों में कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना शुरू हो गयी है, वहीं पंडालों को भी अंतिम रूप दे दिया गया है. वहीं कलाकार मां भवानी समेत गणेश, लक्ष्मी, कार्तिक, सरस्वती व महिषासुर की प्रतिमाओं को […]
विज्ञापन
हजारीबाग : श्री शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर हजारीबाग जिले में माहौल अभी से भक्तिमय होने लगा है. मंदिरों व पंडालों में कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना शुरू हो गयी है, वहीं पंडालों को भी अंतिम रूप दे दिया गया है. वहीं कलाकार मां भवानी समेत गणेश, लक्ष्मी, कार्तिक, सरस्वती व महिषासुर की प्रतिमाओं को जीवंत रूप देने में लगे हुए हैं. कलाकार मूर्तियों के साज श्रृंगार में लगे हुए हैं. पूजा पंडालों के आसपास मेले की भी सभी तरह की तैयारी हो चुकी है.
ग्वालटोली पूजा पंडाल में उमड़ेगी भीड़ : बड़ा बाजार ग्वाल टोली पूजा समिति, हुरहुरु, श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से पंचवीं को रक्तदान शिविर लगाया गया. वहीं गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. हुरहुरु पंडाल मार्कंडेय ऋषि मंदर के रूप में बनाया गया है. आनंद पुरी दुर्गापूजा पंडाल बन कर तैयार हो गया है.
पूजन कार्यक्रम: बड़ा बाजार दुर्गा पूजा में अनुष्ठान की तैयारी कर ली गयी है. षष्ठी को दोपहर 3.30 बजे संध्या कालेश्री दुर्गा देवी का आमंत्रण एवं अधिवास वेलवरण पूजा, शाम 6.30 बजे आरती. सप्तमी को दोपहर 4.46 बजे श्री शारदीय देवी की छह बजे सुबह डोली यात्रा, आठ बजे नवपत्रिका प्रवेश, स्थापन, पूजा आरंभ, पुष्पांजलि भोग एवं आरती एक बजे, 6.30 बजे संध्या महाआरती एवं प्रसाद वितरण एवं महाष्टमी को पूजा आठ बजे, कन्या कुमारी पूजा 10 बजे दिन से एवं पुष्पांजलि, भोग एवं महाआरती एक बजे होगी.
महानवमी की पूजा 8.30 बजे शुरू होगी. हवन 10 बजे से एवं एक बजे भोग एवं आरती, संध्या महाआरती 6.30 बजे उसके बाद प्रसाद वितरण एवं महादशमी के पूर्वाह्व 8.30 बजे से श्री शारदीय दुर्गा देवी की दशमी पूजा, भोग आरती एवं कलश विसर्जन होगा.
डेमोटांड़ पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ : डेमोटांड़ सार्वजनिक दुर्गापूजा में पूजा-अर्चना एवं महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. महिला-पुरुष व बच्चे सुबह-शाम मां की पूजा करने पहुंच रहे हैं. यहां 45 वर्षो से यहां मां की पूजा-अर्चना की जा रही है. आचार्य पंडित देवकुमार शर्मा विधिवत पूजा पाठ करा रहे हैं. पूजा को सफल बनाने में केदार साहू, मोहन साहू, उमेश साहू, संजय साहू, राजेंद्र प्रसाद साहू, सुनील पांडेय, हरिनारायण पांडेय व भिखारी साव समेत कई भक्तजन जुटे हुए हैं.
बेलवरण के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे पट : बरही. बरही में सार्वजनिक दुर्गा पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. नया दुर्गा मंडप व पुराना दुर्गा मंडप में शुक्रवार षष्ठी की रात आठ बजे बेलवरण पूजा अनुष्ठान होगा. शनिवार सप्तमी को नवपत्रिका स्नान के साथ ही पंडालों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जायेंगे. पट खुलते ही प्राण प्रतिष्ठा के साथ माता की विधिवत पूजा शुरू हो जायेगी. यह जानकारी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के महासचिव नागेश्वर ठाकुर ने दी.
नागेश्वर बने पूजा समिति के महासचिव : बरही. नागेश्वर ठाकुर बरही सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के महासचिव पद पर लगातार 38वीं बार चुने गये. पूजा आयोजन की व्यवस्था में अनुभव को देख उन्हें एक बार फिर जिम्मेवारी दी गयी है. उन्होंने इसके लिए बरही के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










