चिरुडीह में खनन कार्य शुरू

बड़कागांव. लाठीचार्ज व गोलीकांड की घटना के बाद चिरुडीह में खनन पुनः शुरू हो गया है. यह कार्य बड़कागांव के ग्राम चिरुडीह में एनटीपीसी द्वारा किया जा रहा है. खनन कार्य 16 मई को शुरू हुआ था. उस दौरान भी खनन कार्य का विरोध हुआ था, जिसके बाद लाठीचार्ज हुई थी. कफन सत्याग्रह आंदोलन के […]
बड़कागांव. लाठीचार्ज व गोलीकांड की घटना के बाद चिरुडीह में खनन पुनः शुरू हो गया है. यह कार्य बड़कागांव के ग्राम चिरुडीह में एनटीपीसी द्वारा किया जा रहा है. खनन कार्य 16 मई को शुरू हुआ था. उस दौरान भी खनन कार्य का विरोध हुआ था, जिसके बाद लाठीचार्ज हुई थी. कफन सत्याग्रह आंदोलन के कारण खनन कार्य बंद था. चार सितंबर से यह खनन कार्य शुरू किया गया. जीएम टी गोपाल कृष्ण व मैनेजर कुलदीप बारा की देखरेख में खनन हो रहा है. कुलदीप बारा ने बताया कि खनन कार्य वन क्षेत्र के 400 एकड़ भूमि में किया जायेगा. यहां 30 मीटर की गहराई तक कोयला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










