रेंबो करमा मौजा का खनन पट्टा रद्द करने की मांग

Published at :07 Oct 2016 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
रेंबो करमा मौजा का खनन पट्टा रद्द करने की मांग

हजारीबाग. चौपारण प्रखंड के ग्राम पंचायत डेबो के रेंबो करमा में खनन विभाग द्वारा दिये गये पट्टा को वन विभाग ने रद्द करने की मांग डीसी से की है. इस संबंध में वन प्रमंडल पदाधिकारी हजारीबाग पश्चिमी वन भवन हजारीबाग ने ज्ञापांक-1454 के द्वारा जांच प्रतिवेदन समर्पित करते हुए अनाधिकृति रूप से चला रहे क्रशर […]

विज्ञापन
हजारीबाग. चौपारण प्रखंड के ग्राम पंचायत डेबो के रेंबो करमा में खनन विभाग द्वारा दिये गये पट्टा को वन विभाग ने रद्द करने की मांग डीसी से की है.
इस संबंध में वन प्रमंडल पदाधिकारी हजारीबाग पश्चिमी वन भवन हजारीबाग ने ज्ञापांक-1454 के द्वारा जांच प्रतिवेदन समर्पित करते हुए अनाधिकृति रूप से चला रहे क्रशर एवं खदान के पट्टा को रद्द करने की मांग की है.
वन विभाग ने जांच प्रतिवेदन में कहा गया है कि जिस स्थल पर क्रशर एवं खनन हो रहा है, वह स्थल वन विभाग के जमीन से सटा हुआ है. क्रशर एवं खनन के संचालकों ने अनाधिकृत रूप से वन विभाग के जमीन पर अतिक्रमण किया है. प्रशासन के कारवाई के बाद कुछ दिनों तक क्रशर एवं खनन का काम बंद था. उसके बाद एक सप्ताह से पुन: खनन का काम शुरू किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola