छात्राओं ने बिखेरे इंद्रधनुषी रंग

Published at :06 Oct 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
छात्राओं ने बिखेरे इंद्रधनुषी रंग

हजारीबाग : माउंट कार्मेल स्कूल में सीनियर एवं जूनियर छात्राओं ने कक्षावार रंगारंग लोक नृत्य प्रस्तुत किया. देश की विभिन्न संस्कृतियों की छवि नृत्य प्रतियोगिता में देखने को मिली. छात्राएं विभिन्न राज्यों के परिधान में संवर कर आयी थीं. अपनी भाव-भंगिमाओं से छात्राओं ने लोगों को मन मोह लिया. इस दौरान महाराष्ट्र के कोंकणी, नागपुरी, […]

विज्ञापन
हजारीबाग : माउंट कार्मेल स्कूल में सीनियर एवं जूनियर छात्राओं ने कक्षावार रंगारंग लोक नृत्य प्रस्तुत किया. देश की विभिन्न संस्कृतियों की छवि नृत्य प्रतियोगिता में देखने को मिली. छात्राएं विभिन्न राज्यों के परिधान में संवर कर आयी थीं.
अपनी भाव-भंगिमाओं से छात्राओं ने लोगों को मन मोह लिया. इस दौरान महाराष्ट्र के कोंकणी, नागपुरी, राजस्थानी व गुजराती नृत्य की इंद्रधनुषी छंटा देखने को मिली. प्रदीप माइकेल ने छात्राओं को नृत्य एवं अभिनय की बारीकियों से अवगत कराया. समापन भाषण संत जेवियर की बरसा सिन्हा ने दिया.
निर्णायक मंडली में प्रदीप माइकेल, पुष्पा आर्या एवं कार्मेल प्राइमरी के सदस्य थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य के अलावा सिस्टर अलबेला, संयोजिका सिस्टर प्रमोदिनी, सचिव सिस्टर मारी जोयेल, सिस्टर सेवरिन, रानी ने सहयोग किया.सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. प्रधानाचार्य सिस्टर रिया एसी ने निर्णायक मंडली का धन्यवाद किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola