बरकट्ठाडीह : मूक-बधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Sep 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

बरकट्ठा : बरकट्ठाडीह में एक मूक-बधिर नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. इस बाबत ग्राम बरकट्ठाडीह निवासी मसोमात भगिया (पति-स्व श्यामलाल साव) ने बरकट्ठा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ आवेदन में महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री (15) के साथ गांव के ही मनोज यादव (पिता-बासो यादव) […]
विज्ञापन
बरकट्ठा : बरकट्ठाडीह में एक मूक-बधिर नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. इस बाबत ग्राम बरकट्ठाडीह निवासी मसोमात भगिया (पति-स्व श्यामलाल साव) ने बरकट्ठा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ आवेदन में महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री (15) के साथ गांव के ही मनोज यादव (पिता-बासो यादव) के विरुद्ध छेडछाड व दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है़
प्राथमिकी के अनुसार 26 सितंबर की सुबह लगभग 6.30 बजे बच्ची शौच से लौट रही थी. इसी दौरान आरोपी ने शौचालय के कमरे में ही उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. किसी तरह वह उसके चंगुल से भागने में सफल रही और घर में इसकी जानकारी दी. इस बाबत बरकट्ठा थाना में कांड संख्या 132/16 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










