डोभा में डूबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Sep 2016 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

केरेडारी : केरेडारी थाना क्षेत्र के जोको निवासी रवींद्र वर्मा के आठ वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार की मौत हेवई में निर्मित डोभा में डूब जाने से हो गयी. घटना बुधवार को दिन के 11 बजे घटी. बताया जाता है कि नीतीश अपने माता-पिता के साथ दुर्गा पूजा की छुट्टी मनाने नानिहाल बड़की हेवई गया था. […]
विज्ञापन
केरेडारी : केरेडारी थाना क्षेत्र के जोको निवासी रवींद्र वर्मा के आठ वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार की मौत हेवई में निर्मित डोभा में डूब जाने से हो गयी. घटना बुधवार को दिन के 11 बजे घटी. बताया जाता है कि नीतीश अपने माता-पिता के साथ दुर्गा पूजा की छुट्टी मनाने नानिहाल बड़की हेवई गया था.
वहां निर्मित डोभा के किनारे बच्चा खेल रहा था. इसी क्रम पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया. घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण जुटे और बच्चे के शव को बाहर निकाला. इस घटना से बड़की हेवई में मातम पसरा है. इधर, केरेडारी बीडीओ राजेश साहू ने मृतक के परिजन को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. साथ ही स्थानीय डीलर को पीड़ित परिवार को चावल मुहैया कराने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










