इचाक : सड़क हादसे में बालक की मौत

Published at :29 Sep 2016 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
इचाक : सड़क हादसे में बालक की मौत

इचाक : थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर कुटुमसुकरी गांव निवासी अनूप रजक के तीन वर्षीय पुत्र अभिषेक की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गयी. घटना बुधवार शाम की है. बताया जाता है कि ट्रक (जेएच 01-बीए-3577) मांडू से ईंट लेकर कारीमाटी गांव जा रहा था. कुटुमसुकरी चौक के पास […]

विज्ञापन
इचाक : थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर कुटुमसुकरी गांव निवासी अनूप रजक के तीन वर्षीय पुत्र अभिषेक की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गयी. घटना बुधवार शाम की है.
बताया जाता है कि ट्रक (जेएच 01-बीए-3577) मांडू से ईंट लेकर कारीमाटी गांव जा रहा था. कुटुमसुकरी चौक के पास ट्रक ने बालक को चपेट में ले लिया. इससे बालक घायल हो गया. उससे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. इधर, सृचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेश राम दल बल के साथ घटनास्थल पर पंहुचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा. वहीं गाड़ी और चालक को कब्जे में ले लिया. भाजपा नेता अशोक कपरदार और जेएमएम के जिला मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश मेहता ने घटनास्थल पर पहुंच कर भीड़ को समझाया. ग्रामीणों ने बताया कि घटना चालक की लापरवाही के कारण घटी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola