राज्य में होगा बड़ा आंदोलन: बाबूलाल मरांडी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Sep 2016 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

रियाडा भूमि बचाओ संघर्ष समिति की सभा बरही. रियाडा भूमि बचाओ संघर्ष समिति की ओर से बुधवार को कोनरा केंदुइयाटांड़ में विरोध सभा का आयोजन हुआ. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी उपस्थित हुए. बाबूलाल मरांडी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रियाडा प्रभावित किसानों की लड़ाई जायज है. […]
विज्ञापन
रियाडा भूमि बचाओ संघर्ष समिति की सभा
बरही. रियाडा भूमि बचाओ संघर्ष समिति की ओर से बुधवार को कोनरा केंदुइयाटांड़ में विरोध सभा का आयोजन हुआ. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी उपस्थित हुए. बाबूलाल मरांडी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रियाडा प्रभावित किसानों की लड़ाई जायज है. वह उनके साथ हैं. उन्होंने कहा कि गोला आइपीएल गोलीकांड व बड़कागांव में एनटीपीसी के विरुद्ध रैयतों के आंदोलन से राज्य सरकार कटघरे में है.
उन्होंने स्थानीय प्रशासन को चेतावनी दी कि वह दमन की नीति से बाज आये. संघर्ष समिति के लोगों पर निर्माण कार्य में बाधा डालने व तोड़फोड़ मामले में झूठे मुकदमे को वापस नहीं लिया गया, तो बड़ा आंदोलन होगा. सभा में जेवीएम नेता व पूर्व मंत्री सबा अहमद ने कहा कि रघुवर सरकार अल्पसंख्यकों का दमन कर रही है़ सभा को जेवीएम नेता मुन्ना मल्लिक, योगेन्द्र प्रताप सिंह, शिवलाल महतो, चंद्रनाथ भाई पटेल, जदयू के बटेश्वर मेहता, सीपीआइ के कृष्ण कुमार, झावियुमो के रंजीत पांडेय, जिप सदस्य संतोष रविदास, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इकबाल रजा, मुखिया मो ताजउद्दीन, भूमि बचाओ संघर्प समिति के अध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा, सचिव रंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष सेराजउद्दीन चांद, मो रिजवान, मो सेराज, मो मेराज आदि मौजूद थे. रियाडा प्रभावित रयैत मो जलीलउद्दीन ने कहा कि रियाडा ने हम सबों को ठगा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










