गुरु सम्मान सह हास्य कवि सम्मेलन 29 को
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Sep 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : प्रभात खबर गुरु सम्मान समारोह-2016 हजारीबाग टाउन हॉल में 29 सितंबर को होगा.जिले भर के प्राचार्य व शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा. दोपहर 3.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समारोह का आगाज होगा. माननीय अतिथियों के हाथों शिक्षकों को प्रतीक चिह्न भेंट किया जायेगा. साथ ही हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन […]
विज्ञापन
हजारीबाग : प्रभात खबर गुरु सम्मान समारोह-2016 हजारीबाग टाउन हॉल में 29 सितंबर को होगा.जिले भर के प्राचार्य व शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा. दोपहर 3.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समारोह का आगाज होगा. माननीय अतिथियों के हाथों शिक्षकों को प्रतीक चिह्न भेंट किया जायेगा. साथ ही हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा.
फिल्म स्टार हरीश विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे. इन्होंने फिल्म तिरंगा, प्रेम कैदी, कुली नंबर वन, जवाब, हीरो नंबर वन, आदमी, बुलंदी, अंटी नंबर वन, गद्दार समेत लगभग सैकड़ों सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है.
हास्य कवि सम्मेलन में सरदार मंजीत सिंह, फरीदाबाद, महेंद्र अजनबी दिल्ली, डॉ सुमन दुबे लखनऊ, रामबाबू सिकरवार राजस्थान, दिलीप दुबे कानपुर आयेंगे. सभी हास्य व्यंग्य व पैरोडी की प्रस्तति कर लोगों का मनोरंजन करेंगे. प्रभात खबर गुरु सम्मान समारोह के प्रायोजक मैडम माला, आइसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










