योजना बनाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Sep 2016 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग. राज्य की सभी पंचायतों में गांधी जयंती पर ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा. इसे लेकर पंचायत प्रशिक्षण केंद्र जबरा रोड हजारीबाग में स्वयं सेवकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हुआ. ग्रामीण विकास विभाग पंचायती राज, विभाग की सलाहकार ऋचा चौधरी की देखरेख में प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसमें पूरे राज्य से 100 […]
विज्ञापन
हजारीबाग. राज्य की सभी पंचायतों में गांधी जयंती पर ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा. इसे लेकर पंचायत प्रशिक्षण केंद्र जबरा रोड हजारीबाग में स्वयं सेवकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हुआ. ग्रामीण विकास विभाग पंचायती राज, विभाग की सलाहकार ऋचा चौधरी की देखरेख में प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसमें पूरे राज्य से 100 स्वयं सेवक प्रशिक्षण लेंगे.
प्रशिक्षण प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत तीन वर्षों के लिये पंचायतों में योजना बनाने की जानकारी स्वयं सेवकों को दी जायेगी. प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये मास्टर ट्रेनर स्वयं सेवी पंचायत प्रतिनिधियों को योजना बनाने के तौर तरीके से अवगत करायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










