हजारीबाग : राजद प्रदेश अध्यक्ष के घर चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Sep 2016 2:53 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा के डीडी लेन मुहल्ला स्थित घर में शनिवार की देर रात चोरी हो गयी. श्री राणा सपरिवार रांची में थे. पड़ोसियों ने रविवार को उन्हें फोन कर चोरी की जानकारी दी. इसके बाद वह हजारीबाग पहुंचे. उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे की कुंडी और ताला […]
विज्ञापन
हजारीबाग : राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा के डीडी लेन मुहल्ला स्थित घर में शनिवार की देर रात चोरी हो गयी. श्री राणा सपरिवार रांची में थे. पड़ोसियों ने रविवार को उन्हें फोन कर चोरी की जानकारी दी. इसके बाद वह हजारीबाग पहुंचे. उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे की कुंडी और ताला टूटा है. उनकी पुत्री के कमरे में कपड़े बिखरे पड़े थे. अालमीरा टूटा था, उसमें रखे सोने के दो टॉप नहीं थे. श्री राणा ने बड़ा बाजार टीओपी में इसकी लिखित शिकायत की.
फॉरेंसिक जांच टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और फिंगर प्रिंट के नमूने ले गयी. पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है. उनके मकान के नीचे प्ले स्कूल चलता है. ऊपर वाले तल्ले पर उनका परिवार रहता है. उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को ही वह रांची गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










