एसबीआइ मेरू शाखा में चोरी का प्रयास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Sep 2016 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मेरू शाखा में 22 सितंबर की रात अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की. हालांकि अपराधी अपनी मंशा में सफल नहीं हो पाये. बताया जाता है कि चोर बैंक के अंदर वेंटीलेटर तोड कर घुसे थे. बैंक के अंदर घुसने के बाद चोरों ने […]
विज्ञापन
हजारीबाग : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मेरू शाखा में 22 सितंबर की रात अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की. हालांकि अपराधी अपनी मंशा में सफल नहीं हो पाये. बताया जाता है कि चोर बैंक के अंदर वेंटीलेटर तोड कर घुसे थे.
बैंक के अंदर घुसने के बाद चोरों ने बैंक के सिंगल विंडो काउंटर नंबर तीन के ग्लास को तोड़ा और पूरे काउंटर को खंगाला. स्ट्रांग रूम तक चोर नहीं पहुंच पाये. घटना की सूचना पाते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी सुमन कुमार दलबल के साथ पहुंचे और बैंक कर्मियों से पूछताछ की.
घटना की जांच के लिए फोरेंसिक जांच टीम पहुंची और फिंगर प्रिंट के नमूने को इकट्ठा किया. घटना को लेकर बैंक मैनेजर पीयूष मिश्रा के लिखित आवेदन पर मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कराया गया है. आवेदन के अनुसार बैंक मैनेजर शुक्रवार को बैंक का ताला खोल कर अंदर घुसे, तो देखा कि बैंक के काउंटर का शीशा टूटा हुआ है. इधर, थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










