खुखड़ी खाने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार

Published at :09 Sep 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
खुखड़ी खाने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार

इटखोरी : परसौनी पंचायत के सिरमतपुर गांव में खुखड़ी खाने से एक ही परिवार के छह सदस्य बीमार हो गये है. सभी का इलाज सीएचसी इटखोरी में डॉ मुस्तफा की देख-रेख में चल रहा है. परिजनों ने बताया कि सभी व्यक्ति सुबह में खुखड़ी खाये थे. उसके कुछ देर बाद बीमार हो गये. सभी को […]

विज्ञापन

इटखोरी : परसौनी पंचायत के सिरमतपुर गांव में खुखड़ी खाने से एक ही परिवार के छह सदस्य बीमार हो गये है. सभी का इलाज सीएचसी इटखोरी में डॉ मुस्तफा की देख-रेख में चल रहा है. परिजनों ने बताया कि सभी व्यक्ति सुबह में खुखड़ी खाये थे. उसके कुछ देर बाद बीमार हो गये. सभी को उल्टी होने लगी. उसके बाद बेहोश हो गये. बेहोशी की हालत में सभी को स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. मुखिया श्याम प्रसाद सिंह स्वयं उपस्थित होकर इलाज करवा रहे हैं.

डॉ मुस्तफा ने बताया की बीमार सभी व्यक्ति खतरे से बाहर है. बीमार लोगों में कपिल भुइयां (50 वर्ष), पत्नी इंदवा देवी (45), अंजनी देवी (पिंटू भुइयां), पुत्र रूपलाल कुमार (14), संजय कुमार (12) और पुत्री पूजा कुमारी (आट वर्ष) शामिल हैं.अफरा-तफरी मची: एक परिवार के सभी व्यक्तियों के बीमार होते ही सिरमतपुर गांव में अफरा-तफरी मच गयी. लोग बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस खोजने लगे. बाद में किसी तरह उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola