छात्र का पैर फिसला, चेकडैम में डूबा, मौत

हंटरगंज : घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़ प्रतिनिधि4 हंटरगंज उरैली पंचायत के खुटेहरा गांव निवासी संजय कुमार (14) की मौत शुक्रवार को लंगूरा चेकडैम में डूबने से हो गयी. वह नरेश ठाकुर का पुत्र था. ग्रामीणों के अनुसार, वह डुमरिया से ट्यूशन पढ़ कर चेकडैम के रास्ते घर लौट रहा था. इस दौरान […]
हंटरगंज : घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़ प्रतिनिधि4 हंटरगंज उरैली पंचायत के खुटेहरा गांव निवासी संजय कुमार (14) की मौत शुक्रवार को लंगूरा चेकडैम में डूबने से हो गयी. वह नरेश ठाकुर का पुत्र था. ग्रामीणों के अनुसार, वह डुमरिया से ट्यूशन पढ़ कर चेकडैम के रास्ते घर लौट रहा था. इस दौरान उसका पैर फिसल गया और चेकडैम में जा गिरा.
कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी. उसे चेकडैम से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया. वह उत्क्रमित उच्च विद्यालय (धरधरा) में आठवीं का छात्र था. उसके मौत की खबर सुन शिक्षक व छात्र-छात्राएं भी उसके घर पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










