वाहनों का परिचालन ठप

Published at :08 Sep 2016 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
वाहनों का परिचालन ठप

टाटीझरिया : हजारीबाग-विष्णुगढ मार्ग एनएच-100 के टाटीझरिया के पास कुबरी ब्रिज का डायवर्सन बहने से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है. एनएच-100 पर कुबरी ब्रिज दो साल में भी नहीं बना. पुल निर्माण स्थल पर डायवर्सन बनाया गया था, जो बह गया है. यह कार्य रामकृपाल सिंह प्राइवेट कंस्ट्रक्शन लिमिटेड द्वारा कराया जा […]

विज्ञापन
टाटीझरिया : हजारीबाग-विष्णुगढ मार्ग एनएच-100 के टाटीझरिया के पास कुबरी ब्रिज का डायवर्सन बहने से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है. एनएच-100 पर कुबरी ब्रिज दो साल में भी नहीं बना. पुल निर्माण स्थल पर डायवर्सन बनाया गया था, जो बह गया है. यह कार्य रामकृपाल सिंह प्राइवेट कंस्ट्रक्शन लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है. डायवर्सन के बहने से इस रास्ते पर बुधवार को हजारों गाड़ियां नहीं चली.
एनएचआइ विभाग ने आठ सितंबर तक इस मार्ग से गुजरनेवाली सभी वाहनों को बंद कर दिया है. विभाग ने पुल निर्माण कर रहे संवेदक को डायवर्सन मरम्मति कार्य आठ सितंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया है, ताकि नौ सितंबर से पुन: गाड़ियों का परिचालन शुरू हो सके. लेकिन, यह असंभव होता दिख रहा है. डायवर्सन क्षतिग्रस्त होने से नीलांबर-पीतांबर चौक के पास से गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगा दी गयी है. उधर, जीटी रोड बगोदर के पास से ही बड़ी गाड़ियों को रोका जा रहा है.
जोखिम उठा कर पार कर रही हैं छोटी गाड़ियां : डायवर्सन मरम्मती का कार्य पूरा नहीं हुआ है, लेकिन छोटे वाहनों को जोखिम में डाल कर क्षतिग्रस्त डायवर्सन से पार कराया जा रहा है. यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. वहीं दूसरी तरफ का गार्डवाल भी गिरने के कगार पर है. संवेदक ने बचाव के लिए लोहे की पाइप व इंगल लगा दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola