आइबी की टीम ने बरही से एक को पकड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

बरही : रांची से आयी आइबी की टीम ने बरही से रसोईया धमना निवासी हरिहर साव (पिता-धनुषधर साव) को पकड़ा है. उसे पुलिस रांची ले गयी है. बताया गया है कि उसे मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में मंगलवार को बरही रसोइया धमना टोल प्लाजा के पास से दबोचा गया. आइबी की टीम पहले […]
विज्ञापन
बरही : रांची से आयी आइबी की टीम ने बरही से रसोईया धमना निवासी हरिहर साव (पिता-धनुषधर साव) को पकड़ा है. उसे पुलिस रांची ले गयी है. बताया गया है कि उसे मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में मंगलवार को बरही रसोइया धमना टोल प्लाजा के पास से दबोचा गया. आइबी की टीम पहले से घात लगा कर वहां बैठी थी. सभी लोग सादी वरदी में थे. हरिहर अपनी गाड़ी से जैसे ही वहां पास पहुंचा आइबी के लोगों ने घेर लिया और पकड़ लिया. बरही डीएसपी आनंद ज्योति मिंज ने आइबी की कार्रवाई की पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










