प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों का चयन शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों का चयन को लेकर शहर के पांच स्थलों पर शिविर का आयोजन किया गया. शिविर निबंधन कार्यालय के सामने, इंद्रपुरी चौक, मटवारी गांधी मैदान के सामने, खंजाची तालाब और हुरहुरू सामुदायिक भवन में दारा साव एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में लगाया जायेगा. शिविर तीन […]
विज्ञापन
हजारीबाग : नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों का चयन को लेकर शहर के पांच स्थलों पर शिविर का आयोजन किया गया. शिविर निबंधन कार्यालय के सामने, इंद्रपुरी चौक, मटवारी गांधी मैदान के सामने, खंजाची तालाब और हुरहुरू सामुदायिक भवन में दारा साव एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में लगाया जायेगा. शिविर तीन से नौ सितंबर तक लगेगा.
इसके माध्यम से योग्य लाभुकों का चयन किया जाना है. इसमें वैसे लाभुकों को आवेदन भरना है, जिनके पास अपना घर व जमीन नहीं है. उसका वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम हो. लाभुक उसी नगर निगम क्षेत्र का हो. ऐसे लोगों को नगर निगम सरकारी भूमि पर अपार्टमेंट बना कर 30 एसक्वायर मीटर कॉरपेट एरिया में आवास बना कर देगा.अपार्टमेंट बिल्डर के माध्यम से बनाया जायेगा. इसमें 35 प्रतिशत आवास नगर निगम को दिया जायेगा, जो लाभुकों को सरकारी दर पर आवंटन किया जायेगा.
शेष 65 प्रतिशत आवास बिल्डर स्वयं बेचेगा. आवास के लिये लाभुकों को आधार कार्ड,मतदाता पहचान पत्र, बैंक खाता की छाया प्रति, आय प्रमाण पत्र, अपनी जमीन व मकान नहीं होने का शपथ पत्र, एक फोटो आवेदन के साथ जमा करना होगा. शिविर में कंपनी के अक्षय मेश्राम और राजेश चिंतला शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










