जमुआ पेट्रोल पंप से 58 हजार की लूट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन

बरकट्ठा : गोरहर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से अपराधियों ने हथियार के बल पर हजारों की लूटपाट की है. घटना चार सिंतबर की रात की है. इस बाबत पेट्रोल पंप मालिक नीरज कुमार पांडेय ने गोरहर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि रविवार की रात […]
विज्ञापन
बरकट्ठा : गोरहर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से अपराधियों ने हथियार के बल पर हजारों की लूटपाट की है. घटना चार सिंतबर की रात की है. इस बाबत पेट्रोल पंप मालिक नीरज कुमार पांडेय ने गोरहर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बताया जाता है कि रविवार की रात करीब 10 बजे पंप के कैस काउंटर पर स्टॉफ विक्की पांडेय बैठा था. इसी दौरान बाइक से तीन लोग तेल लेने पहुंचे. पंप बंद होने की बात कहने पर तीनों अपराधी जबरन कैश काउंटर घुस गये और हथियार के बल पर 58,800 रुपये लूट फरार हो गये. सभी मुंह को गमछा से बांधे हुए थे. पुलिस छानबीन कर रही है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










