बरकट्ठा से दो नाबालिग प्रेमी के साथ फरार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन

बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से दो नाबालिग युवतियों को भगा ले जाने का मामला सामने आया है. इस बाबत दोनों लड़कियों के परिजनों ने बरकट्ठा थाने में अलग-अलग आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि ग्राम बरकनगांगो निवासी रामकिशुन महतो ने अपनी नतीनी (16) को भगा ले जाने […]
विज्ञापन
बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से दो नाबालिग युवतियों को भगा ले जाने का मामला सामने आया है. इस बाबत दोनों लड़कियों के परिजनों ने बरकट्ठा थाने में अलग-अलग आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि ग्राम बरकनगांगो निवासी रामकिशुन महतो ने अपनी नतीनी (16) को भगा ले जाने का आरोप गांव के ही राहुल कुमार (पिता-प्रकाश महतो) पर लगाया. वहीं ग्राम बेडोकला निवासी जीवन यादव ने अपनी नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का आरोप गांव के ही संतोष साव (पिता-सुरेश साव) व उनके परिजनों पर लगाया है़
बरकट्ठा पुलिस दोनों घटनाओं को लेकर छानबीन शुरू कर दी है. इधर, सोमवार को बरकनगांगों गांव से भागी नाबालिग आरोपी राहुल के साथ शादी रचा कर बरकट्ठा थाना पहुंची. पुलिस को दोनों ने बताया कि उन्होंने अपनी मरजी से शादी की है. दोनों ने हजारीबाग के एक मंदिर में शादी रचाने की बात कही. पुलिस ने दोनों के परिजनों को बाद में थाना बुलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










