कुबरी नदी का डायवर्सन धंसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Sep 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

संवेदक ने ड्राम लगा कर रोड को बंद किया प्रशासन ने छोटी गािड़यों का आवागमन चालू करवाया डायवर्सन बंद होने से गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, भागलपुर, कोलकाता समेत कई राज्यों की गाड़ियों को होगी परेशानी टाटीझरिया : हजारीबाग-विष्णुगढ़ एनएच 100 मार्ग पर स्थित टाटीझरिया के कुबरी नदी का डायवर्सन धंस गया. जिससे पुल निर्माण कर […]
विज्ञापन
संवेदक ने ड्राम लगा कर रोड को बंद किया
प्रशासन ने छोटी
गािड़यों का आवागमन चालू करवाया
डायवर्सन बंद होने से गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, भागलपुर, कोलकाता समेत कई राज्यों की गाड़ियों को होगी परेशानी
टाटीझरिया : हजारीबाग-विष्णुगढ़ एनएच 100 मार्ग पर स्थित टाटीझरिया के कुबरी नदी का डायवर्सन धंस गया. जिससे पुल निर्माण कर रहे संवेदक ने पुल के दोनों तरफ ड्राम लगाकर रोड को पूरी तरह बंद कर दिया. इसकी सूचना पाते हीं टाटीझरिया थाना प्रभारी अशोक कुमार, एएसआइ तिलकधारी गुप्ता और सुरेंद्र प्रसाद सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. स्थिति को देखते हुए छोटी गाड़ियों का आवागमन चालू करवाया.
जानकारी के अनुसार, कुबरी नदी पर पिछले छह माह से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है. वाहन आवागमन के लिए बनाया गया डायवर्सन निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा कई अनियमितता बरती गयी है. जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने संवेदक व विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन अब तक नजर अंदाज करते रहे. सोमवार की सुबह डायवर्सन का गार्डवाल पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया. डायवर्सन बंद होने से गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, भागलपुर, कोलकता समेत कई राज्य की गाड़ियों को परेशानी होगी. कुबरी नदी पर पुल निर्माण कार्य पिछले छह माह से चल रहा है.
यह पुल निर्माण कार्य एक करोड़ 18 लाख की लागत से बन रही है. जिसका देख रेख एनएचआइ के अधिकारी कर रहे है. डायवर्सन के गार्डवाल धंसने के संबंध में पूछे जाने पर विभाग के कार्यपालक अभियंता रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि हमलोग भारी वाहनों के लिए आवागमन बंद करने के लिए एसपी से आदेश ले रहें हैं. डायवर्सन का निर्माण कार्य तीन से चार दिनों में पूरा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










