कड़ी मेहनत सफलता की कुंजी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Sep 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बुद्धिजीवियों ने कहा है कि छात्रों के लिए कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है. समारोह में शिक्षक, बुद्धिजीवी, राजनीतिक दलों के नेता, डॉक्टर, इंजीनियर, आइपीएस व समाजसेवियों ने शिरकत की. सभी लोगों की एक ही राय थी कि एकाग्रता के साथ की गयी मेहनत रंग […]
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बुद्धिजीवियों ने कहा है कि छात्रों के लिए कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है. समारोह में शिक्षक, बुद्धिजीवी, राजनीतिक दलों के नेता, डॉक्टर, इंजीनियर, आइपीएस व समाजसेवियों ने शिरकत की. सभी लोगों की एक ही राय थी कि एकाग्रता के साथ की गयी मेहनत रंग लाती है. सफलता के लिए कोई शॉटकट नहीं है. विद्यार्थियों के छह साल की मेहनत ही भविष्य उनके लिए भविष्य तय करती है.
छात्र मेहनत करें, सफलता मिलेगी : मतिनुल हसन
मुनअम पब्लिक स्कूल के सचिव मतिनुल हसन ने कहा कि छात्रों को आगे की सफलता हासिल करने के लिए सिदत से मेहनत करनी होगी. छात्र असफलता से न घबरायें. उन्होंने कहा कि जो मिल गया, उसे मुकद्दर समझें, जो खो गया उसे भूलते चले जायें. उन्होंने छात्रों से अपील की कि व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज के विकास पर भी ध्यान दें. वर्तमान समय में समाज में इंसानियत की कमी हो गयी है. आदमी सबकुछ बन सकता है इंसान नहीं बन पा रहा है.
छात्र-छात्राएं ही समाज में क्रांति ला सकते हैं : जयप्रकाश भाई
पूर्व मंत्री सह मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान के माध्यम से युवाओं व छात्रों का सम्मान हो रहा है. इसी पीड़ी के द्वारा समाज में क्रांति आयेगी. छात्रों को बेहतर करने के लिए अब लकीर तय करनी होगी. छात्र समय मैनेजमेंट पर ध्यान दें. समय चला गया, तो वापस नहीं आयेगा. हजारीबाग में शिक्षा का माहौल बना है. छात्र गांव की सुविधाओं का भरपूर उपयोग कर अपने जीवन में बेहतर परिणाम दे सकते हैं. छात्र के साथ-साथ उनके अभिभावक भी इस सम्मान के हकदार हैं. अभिभावक के त्याग से ही छात्र अपने स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.
शहर की अपेक्षा गांव के बच्चे ज्यादा सफल होते हैं : सेठ
खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन संजय सेठ ने कहा कि प्रभात खबर का प्रतिभा सम्मान समारोह छात्रों के लिए माइल स्टोन साबित होगा. यह सम्मान कल के भारत और झारखंड को मिल रहा है. जिस छात्र में ललक होता है, वही आगे बढ़ता है. शहर की अपेक्षा गांव के बच्चे ज्यादा सफल होते हैं. छात्रों को बैड हेबिट से दूर रहने का प्रयास करना होगा. सफल होने पर माता-पिता का अनादर नहीं करें. हमारे देश में प्रत्येक दिन टीचर, मदर एंड फादर डे है. उन्होंने कहा कि झारखंड को पुन: झारखंड बनाने की मुहिम सरकार के द्वारा चलायी जा रही है.
प्रतिभावान छात्रों से होगा देश का निर्माण : जानकी
आवास बोर्ड के चेयरमैन सह बरकट्ठा विधायक जानकी यादव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर छात्रों का हौसला अफजाई करता है, जो बधाई के पात्र हैं. इन्हीं प्रतिभावान छात्रों से देश का निर्माण होगा. झारखंड अन्य राज्यों की तुलना में कम विकसित है. इसका प्रमुख कारण शिक्षा की कमी है. छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर गुरुजनों का नाम रौशन किया है. छात्र इस सम्मान को जीवन भर नहीं भुलेंगे. आगे भी यह सम्मान याद दिलाता रहेगा कि उन्हें बेहतर करना है, ताकि आगे भी उन्हें यह सम्मान मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










