गांव-गांव से पहुंचे थे विद्यार्थी, सम्मान पाकर उत्साहित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Sep 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : टाउन हॉल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर ग्रामीण बच्चों में खासा उत्साह देखा गया. टॉपर बच्चे सुबह से ही उत्साहित थे. सैकड़ों मेधावी विद्यार्थी मीलों दूर से सम्मान पाने के लिए पहुंचे हुए थे. कुछ बच्चों के साथ उनके अभिभावक, तो कुछ के साथ शिक्षक भी यहां उनके सम्मान का गवाह […]
विज्ञापन
हजारीबाग : टाउन हॉल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर ग्रामीण बच्चों में खासा उत्साह देखा गया. टॉपर बच्चे सुबह से ही उत्साहित थे. सैकड़ों मेधावी विद्यार्थी मीलों दूर से सम्मान पाने के लिए पहुंचे हुए थे. कुछ बच्चों के साथ उनके अभिभावक, तो कुछ के साथ शिक्षक भी यहां उनके सम्मान का गवाह बनने पहुंचे थे. बच्चों ने बताया कि यह उनके लिए सुखद क्षण है.
सम्मानित होने से उनमें पढ़ाई के प्रति और अधिक एकाग्रता आयेगी. वह समाज और देश के लिए कुछ करना चाहते हैं. समारोह में बड़कागांव, केरेडारी, इचाक, चौपारण, बरकट्ठा, पदमा, बरही, चरही, विष्णुगढ़, दारू, टाटीझरिया समेत कई प्रखंडों के बच्चे शामिल होने पहुंचे थे. बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










