और प्रकट हो गया मिट्टी में दबा बबलू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Aug 2016 1:41 AM (IST)
विज्ञापन

दारू : जाको राखे साइया मार सके न कोई.. यह चरितार्थ तब साबित हुआ है बेड़म पंचायत के चोचा गांव में रहनेवाले बबलू मरांडी के साथ. बताया जाता है कि 30 फीट गहरे कुएं में डूब कर मवेशी को बचाने के लिए वह जैसे ही कुएं उतरा, पूरा कुआं ही धंस गया. कुआं धंसने से […]
विज्ञापन
दारू : जाको राखे साइया मार सके न कोई.. यह चरितार्थ तब साबित हुआ है बेड़म पंचायत के चोचा गांव में रहनेवाले बबलू मरांडी के साथ. बताया जाता है कि 30 फीट गहरे कुएं में डूब कर मवेशी को बचाने के लिए वह जैसे ही कुएं उतरा, पूरा कुआं ही धंस गया. कुआं धंसने से मवेशी के साथ बबलू भी मिट्टी के अंदर दब गया. इधर, ग्रामीणों बबलू और मवेशी को निकाल पाने का साधन नहीं जुटा पाये, लिहाजा उन्हें उनकी किस्मत पर छोड़ दिया.
लेकिन 10-15 मिनट बाद अचानक मानो जैसे चमत्कार हुआ. मिट्टी में दबा बेसुध बबलू अपने-आप मिट्टी से उपर आ गया. हालांकि उसके शरीर पर काफी चोट लगी थी और वह गंभीर रूप से घायल था. फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि मवेशी मिट्टी में ही दफन हो गया. मवेशी अब तक मलवे में ही दबा है. घटना चोचा गांव में गुरुवार को घटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










