सिमरिया व चौपारण में डोभा में दो डूबे

Published at :26 Aug 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
सिमरिया व चौपारण में डोभा में दो डूबे

सिमरिया/चौपारण. चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के कदले गांव व हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के दैहर गांव में दो लोगों की डोभा में डूबने से मौत हो गयी. कदले गांव में खेलने के क्रम में पैर फिसला और छह वर्षीय अनीश कुमार (पिता अरविंद यादव) व कृति (5 ‌वर्ष) डोभा में जा गिरे. अनीश की […]

विज्ञापन
सिमरिया/चौपारण. चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के कदले गांव व हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के दैहर गांव में दो लोगों की डोभा में डूबने से मौत हो गयी. कदले गांव में खेलने के क्रम में पैर फिसला और छह वर्षीय अनीश कुमार (पिता अरविंद यादव) व कृति (5 ‌वर्ष) डोभा में जा गिरे. अनीश की मौत हो गयी, जबकि कृति की स्थिति गंभीर है. उसका इलाज हजारीबाग में हो रहा है. वहीं चौपारण प्रखंड के दैहर गांव में गुडन भुइयां (33 वर्ष) की मौत हो गयी. वह किशुनचक इचाक (गुरीकला)का रहनेवाला था. वह डोभा में नहाने गया था. इसी दौरान डूब गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola