30 से सामूहिक उपवास पर बैठेंगे बाबूलाल मरांडी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Aug 2016 11:54 PM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 30-31 अगस्त को जिला स्कूल मैदान में सामूहिक उपवास पर बैठेंगे. इस सामूहिक उपवास कार्यक्रम में जदयू, राजद व झाविमो समेत अन्य दलों के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे. बाबूगांव स्थित कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए झाविमो युवा मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार ने उक्त जानकारी […]
विज्ञापन
हजारीबाग : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 30-31 अगस्त को जिला स्कूल मैदान में सामूहिक उपवास पर बैठेंगे. इस सामूहिक उपवास कार्यक्रम में जदयू, राजद व झाविमो समेत अन्य दलों के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे. बाबूगांव स्थित कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए झाविमो युवा मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार ने उक्त जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उपवास कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है.
यह उपवास बड़कागांव विस्थापन, सीएनटी, एसपीटी एक्ट, स्थानीय नीति, गैरमजरुवा भूमि पर कंपनी का जबरन कब्जा के विरुद्ध राज्य सरकार के खिलाफ होगा. कार्यक्रम प्रभारी किसान मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष शिवलाल महतो को बनाया गया है. मौके पर झाविमो केंद्रीय प्रवक्ता खालिद खलील, मीडिया प्रभारी सरोज सिंह, चंद्रनाथ भाई पटेल, राजेश गुप्ता, सच्चू पांडेय सहित अन्य पार्टी नेता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










