बेगूसराय के बरौनी रेलवे स्टेशन पर विदेशी शराब बरामद, पुलिस की जांच जारी
बरामद किए गए शराब की तस्वीर
Bihar Liquor Ban: बेगूसराय के बरौनी रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है.आज बरौनी जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर एक बड़ी सफलता पुलिस को हाथ लगी हैं. राजधानी एक्सप्रेस (20506) की आगमन हुई. इसी दौरान जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया. इस तलाशी के दौरान लावारिस हालत में दो ट्रॉली बैग से कुल 36 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है.
Bihar Liquor Ban: बिहार के बेगूसराय जिले में शराब तस्करी के खिलाफ लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है. इसी जांच के दौरान बरौनी जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर एक बड़ी सफलता पुलिस को हाथ लगी हैं.
गाड़ी नंबर 20506 राजधानी एक्सप्रेस के आगमन के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया गया. इस तलाशी के दौरान प्लेटफॉर्म पर लावारिस हालत में रखे गए दो ट्रॉली बैग से कुल 36 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है.
पुलिस जांच में क्या मिला?
मौके पर कोई भी व्यक्ति इन बैगों का दावा करने सामने नहीं आया. जिससे यह मामला संदिग्ध माना जा रहा है.इस संबंध में रेल थाना बरौनी में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं. तस्करों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
रेल पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
( बेगूसराय से विजय कुमार झा की रिपोर्ट )
Also Read: सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की लगी भक्तों की भीड़, दिनभर रहेगा दर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









