बेगूसराय के जनता दरबार में पहुंचे 38 मामले, डीएम ने दिया समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

जनता दरबार में मामले की सुनवाई करते डीएम श्रीकांत शास्त्री

Begusarai News : बेगूसराय में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने जनता दरबार में 38 आवेदनों की सुनवाई की. भूमि विवाद और राजस्व से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए कड़े निर्देश.

विज्ञापन

Begusarai News : बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान के तहत समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अपने आवेदन प्रस्तुत किए.

भूमि विवाद और राजस्व मामलों से जुड़े अधिक आवेदन

जनता दरबार में कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण, राजस्व प्रशासन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं. जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनों का क्रमवार अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

प्रशासन और आमजन के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम

जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आमजन के बीच सीधे संवाद का एक प्रभावी एवं सशक्त माध्यम है. राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की शिकायत का पारदर्शी, संवेदनशील और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को सभी मामलों की निष्पक्ष जांच करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संबंधित आवेदकों को उनके मामलों की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराने का निर्देश दिया.

लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी, लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए शिकायतों का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन से आम नागरिकों का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा.

Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन