‘मेरा भारत, मेरा संकल्प-विकसित भारत 2047’ थीम पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा में शामिल प्रतिनिधि
Begusarai News : कुम्हारसों में 'विकसित भारत 2047' के संकल्प के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. स्कूली बच्चों और अधिकारियों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया.
Begusarai News : गढ़पुरा प्रखंड स्तरीय ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान महोत्सव के तहत शुक्रवार को ‘मेरा भारत, मेरा संकल्प-विकसित भारत 2047’ थीम पर कुम्हारसों पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ प्रखंड के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया.
देशभक्ति के नारों से गूंज उठा पूरा वातावरण
तिरंगा यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘तिरंगा हमारा गौरव है’ जैसे देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा. हाथों में लहराता तिरंगा, देशभक्ति के नारों की गूंज और विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था. यात्रा के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया. इस दौरान लोगों को विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया.
Also Read : नवादा के एरूरी पंचायत में बायोगैस संयंत्र और अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का डीडीसी ने किया निरीक्षण
विकसित भारत 2047 हर नागरिक का संकल्प : अधिकारी
अधिकारियों ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का संकल्प है. उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को साकार करने में बच्चों और युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. अधिकारियों ने तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के भारत के निर्माता हैं. शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़कर वे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं.
Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास
बीडीओ समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में बीडीओ अखिलेश्वर कुमार, बीएओ ओमप्रकाश यादव, एमओ सह बीईओ गोविंद कुमार, बीपीआरओ समीक्षा झा, मुखिया सौरभ कुमार और सरपंच वीरेंद्र झा सहित प्रखंड के अन्य पदाधिकारी, कर्मी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








