स्वतंत्रता दिवस को लेकर बेगूसराय में उत्साह, गांधी स्टेडियम में सुबह 9.05 बजे होगा मुख्य समारोह

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में झंडे से पटा शहर

Begusarai News : बेगूसराय में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव गांधी स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे.

विज्ञापन

Begusarai News : जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पूरे शहर में उत्साह और जश्न का माहौल है. शहर के बाजार तिरंगे के रंग में रंग गये हैं. स्कूली बच्चों में राष्ट्रीय पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. विभिन्न चौक-चौराहों पर बज रहे देशभक्ति गीतों पर लोग झूमते नजर आ रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. गांधी स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया जायेगा.

Also Read : नवादा के एरूरी पंचायत में बायोगैस संयंत्र और अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का डीडीसी ने किया निरीक्षण

प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव सुबह 9.05 बजे गांधी स्टेडियम के मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. ध्वजारोहण के बाद वह जिलेवासियों को संबोधित करेंगे. इस मौके पर प्रभारी मंत्री, डीएम, एसपी और अन्य अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों एवं विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा.

शाम को दिनकर भवन में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर संध्या में दिनकर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. इसमें विभिन्न कलाकार और प्रतिभागी अपनी प्रस्तुतियां देंगे.

Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!

अलग-अलग कार्यालयों और संस्थानों में भी होगा ध्वजारोहण

जिला व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय के प्रांगण में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री जिला समाहरणालय परिसर में ध्वजारोहण करेंगे. सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सदर अस्पताल परिसर में, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार अपने कार्यालय परिसर में तथा अवर निबंधन पदाधिकारी पंकज कुमार झा अपने कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. जिला परिषद कार्यालय परिसर में जिप अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, नगर निगम परिसर में मेयर पिंकी देवी तथा बेगूसराय निजी बस पड़ाव में डिप्टी मेयर अनिता राय द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा. वहीं, बीएमपी-8 के कमांडेंट पुष्कर आनंद बीएमपी-8 के मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. बरौनी रिफाइनरी के ईडी सत्य प्रकाश द्वारा बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित स्टेडियम मैदान में ध्वजारोहण किया जायेगा.

तिरंगे से पटा रहा पूरा शहर

स्वतंत्रता दिवस को लेकर शुक्रवार को विभिन्न संगठनों और स्कूली बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा भी निकाली गयी. तिरंगा यात्रा के कारण पूरे शहर में उत्सवी माहौल बना रहा. छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के हाथों में तिरंगा नजर आया. लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के माध्यम से देश के प्रति अपने प्रेम और सम्मान का प्रदर्शन किया.

Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन