हर घर तिरंगा अभियान के तहत बेगूसराय में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल मंत्री

Begusarai News : बेगूसराय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. प्रभारी मंत्री राम कृपाल यादव ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की है.

विज्ञापन

Begusarai News : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बेगूसराय जिला प्रशासन की ओर से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सहकारिता विभाग के मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री राम कृपाल यादव ने किया. तिरंगा यात्रा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, कपस्या चौक से प्रारंभ होकर सुभाष चौक तक पहुंची. यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, स्कूली बच्चे, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए.

राष्ट्रनायकों की प्रतिमाओं पर किया गया माल्यार्पण

तिरंगा यात्रा के प्रारंभ और समापन स्थल पर महान राष्ट्रनायकों के योगदान और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया गया. इस दौरान उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. यात्रा के दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया गया. हाथों में तिरंगा लेकर शामिल लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त की.

Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!

जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, नगर निगम की महापौर पिंकी देवी, उपमहापौर अनीता राय, पुलिस अधीक्षक मनीष, उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी और नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे.

Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास

जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी की अपील

जिला प्रशासन की ओर से जिलेवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई. लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया. प्रशासन ने लोगों से राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखते हुए इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागी बनने की अपील की.

Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन