‘अगर बीजेपी बंगाल में भी नहीं जीतेगी तो हमारा चुनाव आयोग से भरोसा उठ जाएगा’ : कन्हैया कुमार
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
West Bengal Election Result 2026 : बंगाल में खिला ‘कमल’! रुझानों में भाजपा 198 सीटों के साथ बहुमत के पार, TMC को बड़ा झटका. ममता बनर्जी भवानीपुर से आगे, तो कन्हैया कुमार के बयान ने बढ़ाई राजनीतिक तपिश .
West Bengal Election Result 2026 : राज्य की 293 सीटों पर जारी मतगणना में भाजपा ने एकतरफा बढ़त हासिल कर ली है. चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भाजपा न केवल सीटों के मामले में बल्कि वोट शेयर के मामले में भी काफी आगे निकल गई है. चुनाव परिणामों के बीच कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के एक सोशल मीडिया पोस्ट (X) ने विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा “अगर बीजेपी बंगाल में भी नहीं जीतेगी तो हमारा चुनाव आयोग से भरोसा उठ जाएगा.

ताजा चुनावी गणित
- भाजपा (BJP): 198 सीटों पर आगे (2021 के मुकाबले 121 सीटों का विशाल उछाल).
- तृणमूल कांग्रेस (TMC): 88 सीटों पर आगे.
- वोट शेयर: भाजपा को 45% और टीएमसी को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं. भाजपा के वोट शेयर में करीब 6% की वृद्धि दर्ज की गई है.
हाई-प्रोफाइल सीटों का हाल
भवानीपुर: यहां कांटे की टक्कर के बाद अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बढ़त बना ली है. उनके प्रतिद्वंद्वी सुवेंदु अधिकारी फिलहाल पीछे चल रहे हैं.
झालमुड़ी फैक्टर: पीएम मोदी के झाड़ग्राम दौरे का असर साफ दिख रहा है. उस क्षेत्र की चारों सीटों (झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम) पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है.
Also Read : Bengal Election Result LIVE: बंगाल में भाजपा को 186 सीटों पर बढ़त, ममता बोली- अभी कई राउंड बाकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए