शिक्षक संघ व डीएसइ का बढ़ा विवाद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Aug 2016 12:19 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से डीएसइ इंद्रभूषण सिंह नहीं मिले. संघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह आरोप लगाया है. संघ और डीएसइ के बीच आरोप-प्रत्यारोप बढ़ता जा रहा है. शिक्षक संघ के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार दीपक, जिला के प्रधान सचिव अजय कुमार मेहता ने विज्ञप्ति में कहा है […]
विज्ञापन
हजारीबाग : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से डीएसइ इंद्रभूषण सिंह नहीं मिले. संघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह आरोप लगाया है. संघ और डीएसइ के बीच आरोप-प्रत्यारोप बढ़ता जा रहा है.
शिक्षक संघ के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार दीपक, जिला के प्रधान सचिव अजय कुमार मेहता ने विज्ञप्ति में कहा है कि गत 20 अगस्त को डीएसइ से मिलने कार्यालय गये, लेकिन डीएसइ प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले. अधिकारी ने उन्हें अपमानित किया. शिक्षकों की समस्याओं का संघ की ओर से अधिकारी को बताना था, लेकिन अधिकारी बिना मिले ही कार्यालय से चले गये. इधर, डीएसइ आइबी सिंह ने कहा कि शिक्षक प्रतिनिधिमंडल पूर्व में मिलने का समय निर्धारित नहीं किया था. किस एजेंडे पर वार्ता होनी है, इसकी सूचना भी नहीं दी गयी थी. प्रतिनिधिमंडल में शामिल शिक्षक स्कूल कार्यावधि में मिलने आये थे.इसकी जांच हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










