कंपनी ने निकाली मुस्कान रैली

Published at :24 Aug 2016 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
कंपनी ने निकाली मुस्कान रैली

हजारीबाग : एसएनएल की ओर से नये स्कीम को लेकर मंगलवार को मुस्कान रैली निकाली गयी. बीएसएनएल जीएम कार्यालय से महाप्रबंधक बीपी रावत ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी. इस दौरान उपभोक्ताओं को बीएसएनएल से जुड़ी कई जानकारी दी गयी. बाद में बीपी रावत ने प्रेस कांफ्रेंस […]

विज्ञापन
हजारीबाग : एसएनएल की ओर से नये स्कीम को लेकर मंगलवार को मुस्कान रैली निकाली गयी. बीएसएनएल जीएम कार्यालय से महाप्रबंधक बीपी रावत ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी. इस दौरान उपभोक्ताओं को बीएसएनएल से जुड़ी कई जानकारी दी गयी. बाद में बीपी रावत ने प्रेस कांफ्रेंस किया और योजनाओं की जानकरी दी. कहा कि बीएसएनएल ने 70वीं स्वतत्रंता दिवस पर कई आकर्षक प्रस्ताव की घोषणा की है.
एक्सप्रियेंस एलएल योजना में मात्र 49 रुपये में बेसिक कनेक्शन दिये जायेंगे. इस योजना के तहत प्रत्येक ग्राहक को एक बीएसएनएल प्रीपेड सीम कार्ड नि:शुल्क दिये जायेंगे. यह योजना 90 दिनों की है. सप्ताह के प्रत्येक रविवार को लैंडलाइन से किसी भी नेटवर्क के मोबाइल या लैंडलाइन पर असीमित नि:शुल्क कॉलिंग की सुविधा शुरू की गयी है. यह सुविधा रात में नौ बजे से सबेरे सात बजे तक रहेगी. नये ब्राडबैंड उपभोक्ता को छह सौ प्लान और अधिक पर वाइफाइ मात्र 500 रुपये में दिये जायेंगे. छात्रों के लिये स्टूडेंट प्लान के तहत 118 रुपये में प्रीपेड सीम और एक जीवी डाटा मुफ्त मिलेगा.
डाटा प्लान के अंतर्गत 291 रुपये में 2.4 जीबी, 444 में 3.25 जीबी, 561 में 5.35 जीबी, 861 में 6.5 जीबी, 1099 में 9.75 जीबी 1949 में 22 जीबी डाटा मिलेगा. टॉपअप में 60 रुपये, 80, 110, और 220 में फूल टाकटाइम की सुविधा दी गयी है. मौके पर उपमहाप्रबंधक एके सिंहा, बीके प्रभाकर, जे मिंज, अनील कुमार सिंह, मनोरंजन प्रसाद, एसडी राय, ओपी सिंह एवं सुनील कुमार शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola