आज से रितिका कंपनी वसूलेगी टैक्स
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jul 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : नगर निगम हजारीबाग क्षेत्र में टैक्स वसूली का काम रितिका प्रिंटेक कंपनी करेगी. यह कार्य 13 जुलाई 2016 से शुरू किया जायेगा. इस संबंध में नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार सर्राफ ने आदेश पत्र जारी किया है. पत्र में सभी तहसीलदारों को टैक्स वसूली का कार्य 12 जुलाई से बंद करने […]
विज्ञापन
हजारीबाग : नगर निगम हजारीबाग क्षेत्र में टैक्स वसूली का काम रितिका प्रिंटेक कंपनी करेगी. यह कार्य 13 जुलाई 2016 से शुरू किया जायेगा. इस संबंध में नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार सर्राफ ने आदेश पत्र जारी किया है. पत्र में सभी तहसीलदारों को टैक्स वसूली का कार्य 12 जुलाई से बंद करने का आदेश दिया है. अब-तक वसूली गयी राशि रोकड़पाल के पास और शेष रसीद की कॉपी रोकड़पाल के पास शीघ्र जमा करने का निर्देश दिया गया है.
कार्यपालक पदाधिकारी ने इन तहसीलदारों को अब प्रधानमंत्री आवास निर्माण, शौचालय निर्माण योजना समेत अन्य कार्य में लगाया है. वहीं, वाटर टैक्स वसूलनेवाले कर्मियों को सफाई कार्य में लगाया गया है. कार्यपालक पदाधिकारी ने रितिका प्रिंटेक कंपनी को जन सुविधा केंद्र नगर निगम कार्यालय में खोलने को कहा है. इधर, कंपनी के एमडी राजेश तिवारी और निर्देशक राजीव कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कंपनी चार तरह के टैक्स वसूल कर नगर निगम को देगी. उन्होंने कहा कि टैक्स वसूली सहित अन्य सभी कार्य अॉनलाइन होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










