टाटीझरिया नाजिर दो हजार घूस लेते गिरफ्तार

Published at :08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
टाटीझरिया नाजिर दो हजार घूस लेते गिरफ्तार

टाटीझरिया नाजिर दो हजार घूस लेते गिरफ्तार जमीन दाखिल खारिज के नाम पर मांगी जा रही थी राशिएसीबी की टीम ने डीएसपी के नेतृत्व में नाजिर को घूस लेते पकड़ा 8हैज 50 में-नाजीर को गिरफ्तार कर ले जाते एसीबी की टीमविष्णढ़. टाटीझरिया अंचल नाजिर विजय कुमार साव को दो हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी (एंटी […]

विज्ञापन

टाटीझरिया नाजिर दो हजार घूस लेते गिरफ्तार जमीन दाखिल खारिज के नाम पर मांगी जा रही थी राशिएसीबी की टीम ने डीएसपी के नेतृत्व में नाजिर को घूस लेते पकड़ा 8हैज 50 में-नाजीर को गिरफ्तार कर ले जाते एसीबी की टीमविष्णढ़. टाटीझरिया अंचल नाजिर विजय कुमार साव को दो हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने शुक्रवार को रंगे हाथ पकड़ा. जमीन दाखिल खारिज के नाम पर टाटीझरिया के विशुन यादव से घूस की राशि मांगी गयी थी. इसकी शिकायत उत्तरी छोटानागपुर निगरानी कोषांग, हजारीबाग में की गयी. एसीबी ने इसकी जांच करायी. जांच में बातें सही पायी गयी. शुक्रवार को टीम गठित कर डीएसपी प्राण रंजन के नेतृत्व में नाजिर विजय कुमार को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया. एसीबी टीम ने नाजिर के गोदरेज में रखे हुए कागजात को भी जब्त कर लिया. नाजिर को टीम गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी. वहीं, हजारीबाग स्थित ओरिया गांव में टीम ने छापामारी की. टीम में डीएसपी प्राण रंजन, ओमप्रकाश तिवारी, इंस्पेक्टर कलामुद्दीन खान, इंदु भूषण ओझा शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola