पुलिस के सहयोग से पूरा हुआ पथ नर्मिाण

पुलिस के सहयोग से पूरा हुआ पथ निर्माण सिमरिया 1 में निर्माण कार्य करते मजदूरसिमरिया. हर्षनाथपुर-लोबगा पथ का पक्कीकरण कार्य दस दिन में पूरा कर लिया गया. 4.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण सहाय कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत एचएससीएल द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा था. सड़क का निर्माण […]
पुलिस के सहयोग से पूरा हुआ पथ निर्माण सिमरिया 1 में निर्माण कार्य करते मजदूरसिमरिया. हर्षनाथपुर-लोबगा पथ का पक्कीकरण कार्य दस दिन में पूरा कर लिया गया. 4.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण सहाय कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत एचएससीएल द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा था. सड़क का निर्माण कार्य पुलिस की देख-रेख में करायी गयी. मालूम हो कि न्यू एसपीएम के उग्रवादियों ने लेवी को लेकर सड़क निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी थी. उग्रवादियों ने उक्त पथ में काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट कर 11 मोबाइल लूट लिये व रोलर को जला दिया था. जिससे संवेदक दहशत में थे. सीआरपीएफ व स्थानीय पुलिस की सहयोग से सड़क निर्माण पूरा करा लिया गया. सड़क बनने से लोबगा, कसियाडीह, चंदिया आदि गांव के लोगों को काफी सुविधा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










