दो की मौत, एक घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

चौपारण थाना के जीटी रोड स्थित चोरदाहा के पास हुई घटना चौपारण : चौपारण थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित चोरदाहा के पास गुरुवार की शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें कार पर सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक में […]
विज्ञापन
चौपारण थाना के जीटी रोड स्थित चोरदाहा के पास हुई घटना
चौपारण : चौपारण थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित चोरदाहा के पास गुरुवार की शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें कार पर सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
मृतक में बिट्टू सिंह, धीरन कॉलोनी, हजारीबाग और सुबोध साव झुमरा शामिल है. जबकि घायल चंदन कुमार शर्मा (20 वर्ष), पिता भागीरथ शर्मा, राजधनवार का रहनेवाला है.
चंदन को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफरकिया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी लोग वाहन संख्या जेएच02एजी/ 5866 प्राइवेट कार हजारीबाग से शादी समारोह में शामिल होने बोधगया जा रहे थे. इस बीच चालक संतुलन खो बैठा व वाहन डिवाइडर से टकराते हुए सड़क के किनारे खड़ा एक टेलर से जा टकराया. जिसमें दो की मौत व एक घायल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










