आम आदमी को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दें: एजीएम

Published at :05 Feb 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
आम आदमी को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दें: एजीएम

बरही़ : बरही प्रखंडस्तरीय बैंकर्स समिति बीएलबीसी की बैठक गुरुवार को बरही प्रखंड कार्यालय में हुई़ अध्यक्षता एलडीएम एनके सिंह ने की़ मौके पर आरबीआइ के एजीएम श्री नीरज, नाबाई के प्रबंधक व विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक व पबरही बीडीओ विवेक कुमार मेहता उपस्थित थ़े बैठक में जन-धन योजना, एनआरएलएम यानी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका […]

विज्ञापन
बरही़ : बरही प्रखंडस्तरीय बैंकर्स समिति बीएलबीसी की बैठक गुरुवार को बरही प्रखंड कार्यालय में हुई़ अध्यक्षता एलडीएम एनके सिंह ने की़ मौके पर आरबीआइ के एजीएम श्री नीरज, नाबाई के प्रबंधक व विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक व पबरही बीडीओ विवेक कुमार मेहता उपस्थित थ़े
बैठक में जन-धन योजना, एनआरएलएम यानी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व केसीसी, जन-धन योजना व प्रधानमंत्री बीमा योजना समेत प्रखंड के बैंको की उपलब्धियों की समीक्षा की गयी़
आरबीआइ के एजीएम नीरज ने बैंकरो को निर्देश दिया की उक्त योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचायें. जन-धन योजना के तहत खोले गये खातों पर खाताधारकों को बीमा का लाभ दें. जानकारी के अभाव में आमलोग इन योजनाओं से अपेक्षित लाभ नहीं उठा पा रहे है. बीडीओ विवेक कुमार मेहता ने बताया कि शीघ्र वित्तीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजनकिया जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola