खाते से पांच हजार रुपये निकाले
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

केरेडारी : थाना क्षेत्र के चट्टीबारियातू निवासी राजेश सोनी (पिता- मिठू प्रसाद सोनी) के खाता से पांच हजार रुपये का निकासी कर ली गयी है. यह घटना गुरुवार की दोपहर 12.16 बजे की है. भुक्तभोगी ने केरेडारी पुलिस को लिखित आवेदन देकर सीसीटीवी फुटेज से जांच कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की […]
विज्ञापन
केरेडारी : थाना क्षेत्र के चट्टीबारियातू निवासी राजेश सोनी (पिता- मिठू प्रसाद सोनी) के खाता से पांच हजार रुपये का निकासी कर ली गयी है. यह घटना गुरुवार की दोपहर 12.16 बजे की है. भुक्तभोगी ने केरेडारी पुलिस को लिखित आवेदन देकर सीसीटीवी फुटेज से जांच कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है.
राजेश सोनी ने बताया कि केरेडारी बीओआइ शाखा से चार फरवरी को 12.06 बजे दस हजार रुपये निकाला. पैसे निकालने के बाद राजेश साई वस्त्रालय दुकान में अपनी बकाया राशि देने गया. दुकान से चौक आने के क्रम में ही मेरा एटीएम कार्ड गिर गया. एटीएम कार्ड पर पिन कोड लिखा हुआ है. दस मिनट के अंतराल में पांच हजार रुपये निकासी कर ली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










