अधर में लटकी दर्जनों योजनाएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Feb 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : जल संसाधन विभाग, हजारीबाग क्षेत्राधिकार के कोडरमा, चतरा, रामगढ़, हजारीबाग व बोकारो में अरबों रुपये की लागत से डैम का निर्माण व जीर्णोद्धार का काम चल रहा है. जो समय सीमा के अंदर पूरा होने की संभावना कम लग रही है. किसानों की हित वाली दर्जनों योजनाएं अधर में लटकी हैं. लोटिया जलाशय […]
विज्ञापन
हजारीबाग : जल संसाधन विभाग, हजारीबाग क्षेत्राधिकार के कोडरमा, चतरा, रामगढ़, हजारीबाग व बोकारो में अरबों रुपये की लागत से डैम का निर्माण व जीर्णोद्धार का काम चल रहा है. जो समय सीमा के अंदर पूरा होने की संभावना कम लग रही है. किसानों की हित वाली दर्जनों योजनाएं अधर में लटकी हैं.
लोटिया जलाशय योजना के जीर्णोद्धार में देरी
जल पथ प्रमंडल हजारीबाग से पदमा प्रखंड के लोटिया जलाशय योजना का जीर्णोद्धार सात करोड़ की लागत से होना है.बगोदर की एक एजेंसी को कार्य की जिम्मेवारी मिली है. समय पर लोटिया जलाशय का जीर्णोद्धार काम शुरू नहीं किया गया है. अब तक एक करोड़ से अधिक की राशि का बिल बना दिया गया है. जबकि काम कम दिख रहा हैं. अवर प्रमंडल पदाधिकारी इंजीनियर अजरुन प्रसाद सिंह कार्य की देख-रेख कर रहे हैं.
समय पर काम पूरा होगा
कार्यपालक अभियंता उज्जवल कांत सिन्हा ने कहा कि लोटिया जलाशय योजना समय सीमा के अंदर पूरा किया जायेगा. पारदर्शी तरीके से काम कराया जा रहा है. ठेकेदार द्वारा अनियमितता किये जाने की शिकायत पर जांच कर ठेकेदार को फटकार लगायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










