झारखंड स्थापना दिवस मुंबई में 27 को : असलम

Published at :14 Dec 2015 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड स्थापना दिवस मुंबई में 27 को : असलम

मुंबई में झारखंड भवन टूरिस्ट इंफॉरमेशन सेंटर बनाने की मांग हजारीबाग. मुंबई में झारखंड स्थापना दिवस 27 दिसंबर को मनाया जायेगा. झारखंड व महाराष्ट्र के सांसद, विधायक, ब्यूरोक्रेट, विभिन्न क्षेत्रों में अलग पहचान बनाने वाले व्यक्ति व मुंबई में रह रहे झारखंडियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है. उपरोक्त जानकारी झारखंडी एकता संघ मुंबई […]

विज्ञापन
मुंबई में झारखंड भवन टूरिस्ट इंफॉरमेशन सेंटर बनाने की मांग
हजारीबाग. मुंबई में झारखंड स्थापना दिवस 27 दिसंबर को मनाया जायेगा. झारखंड व महाराष्ट्र के सांसद, विधायक, ब्यूरोक्रेट, विभिन्न क्षेत्रों में अलग पहचान बनाने वाले व्यक्ति व मुंबई में रह रहे झारखंडियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है. उपरोक्त जानकारी झारखंडी एकता संघ मुंबई के संस्थापक अध्यक्ष असलम अंसारी ने दी.
उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 से झारखंड स्थापना दिवस हर साल मुंबई में मनाया जा रहा है. समारोह में शामिल प्रबुद्ध लोगों को बिरसा मुंडा रत्न आवार्ड से भी नवाजा जाता है. अभी तक समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व स्पीकर सीपी सिंह, पूर्व मंत्री सुधीर महतो, सांसद पीएन सिंह समेत कई विधायक शामिल हुए हैं.
झारखंडी एकता संघ ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी मांगें : असलम अंसारी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल पिछले दिनों मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिल कर कई मांगों को रखा था. इसमें हर राज्य की तरह झारखंड का भी मुंबई में झारखंड भवन बनाना शामिल था. झारखंड टूरिज्म इंफॉरमेशन सेंटर भी मुंबई में बनाया जाये. झारखंड में निवेश करने एवं झारखंडियों को झारखंड में रोजगार लगाने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किया जाये.
झारखंडी एकता संघ के कार्य : असलम अंसारी ने बताया कि मैं हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड के नवादा गांव का रहनेवाला हूं. झारखंड की मिट्टी से काफी लगाव है. मुंबई में पिछले 10 साल से सामाजिक कार्य संघ की ओर से कराया जा रहा है.
इसमें झारखंड, बिहार से जानेवाले कैंसर रोगी को विशेष मदद देना है. 30 प्रतिशत छूट के साथ आवासीय सुविधा गेस्ट हाउस में उपलब्ध कराना. किसी असामयिक घटना के समय झारखंडी भाई-बहनों की मदद करना. प्रतियोगिता परीक्षाओं या पढ़ने के लिए मुंबई जानेवाले विद्यार्थियों को भी मदद करना शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola