नक्सल प्रभावित बूथों पर भी खूब पड़े वोट

नक्सल प्रभावित बूथों पर भी खूब पड़े वोट मतदान केंद्र बदले जाने के कारण मतदाताओं को हुई परेशानीकई लोग छह किलोमीटर पैदल चल कर मतदान करने पहुंचे फोटो- 12 सीएच 1 में रामपुर के बूथ नंबर 10 पर लगी मतदाताओं की लंबी लाइन. 4 में रामपुर के बूथ नंबर नौ में लगी मतदाताओं की भीड़चतरा़ […]
नक्सल प्रभावित बूथों पर भी खूब पड़े वोट मतदान केंद्र बदले जाने के कारण मतदाताओं को हुई परेशानीकई लोग छह किलोमीटर पैदल चल कर मतदान करने पहुंचे फोटो- 12 सीएच 1 में रामपुर के बूथ नंबर 10 पर लगी मतदाताओं की लंबी लाइन. 4 में रामपुर के बूथ नंबर नौ में लगी मतदाताओं की भीड़चतरा़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे व अंतिम चरण के मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा़ अति उग्रवाद प्रभावित लावालौंग प्रखंड के रिमी, रामपुर, टिकदा, जोरदार, टिकुलिया आदि मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ लगी हुई थी़ मवि रिमी में दो बूथ बनाये गये थे़ दोनों बूथों पर पुरुष व महिला मतदाताओं की लंबी कतार लगी थी़ इसके अलावा सिलदाग, नावाडीह, बनवार, कोलकोले, बहेराडीह, भूषाढ़, टेवना, लावालौंग, कटिया व रतनाग में मतदाताओं ने खुल कर मतदान किया़ सुबह नौ बजे तक प्रखंड में 21 प्रतिशत, 11 बजे तक 51.77 प्रतिशत व एक बजे तक 70.66 प्रतिशत मतदान हो चुका था़ रिमी प्रखंड मुख्यालय से करीब 25 किमी दूरी पर स्थित है़ यहां पुरुषों से अधिक महिलाओं की लाइन देखी गयी़ वहीं मध्य विद्यालय मंधनिया में सभी चार मतदान केंद्र पर लोगों की भीड़ लगी रही़ बूथ नंबर 21 व 22 मवि टिकुलिया में जोभी गांव के लोग पैदल चलकर मतदान करने पहुंचे़ जोभी का मतदान केंद्र बदले जाने के कारण मतदाताओं को करीब छह किलो मीटर पैदल चल कर मतदान केंद्र पहुंचना पड़ा़ इस तरह गरहे, चानो, पसागम, हाहे, बंदारू, पोटम व बरवाडीह के मतदाताओं को मतदान केंद्र बदले जाने से परेशानी हुई़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










