पंचायत प्रभारियों का मनोनयन किया गया

Published at :12 Dec 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत प्रभारियों का मनोनयन किया गया

पंचायत प्रभारियों का मनोनयन किया गया मरकच्चो. सर्वोदय पल्स टू उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को प्रखंड भाजपा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव की अध्यक्षता में हुई.संचालन जिला महामंत्री प्रकाश साहा ने किया. बैठक में संगठन चुनाव पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि 15 दिसंबर तक सभी बूथ अध्यक्षों का चयन कर […]

विज्ञापन

पंचायत प्रभारियों का मनोनयन किया गया मरकच्चो. सर्वोदय पल्स टू उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को प्रखंड भाजपा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव की अध्यक्षता में हुई.संचालन जिला महामंत्री प्रकाश साहा ने किया. बैठक में संगठन चुनाव पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि 15 दिसंबर तक सभी बूथ अध्यक्षों का चयन कर लेना है. इसके लिए पंचायतों के प्रभारियों का मनोनयन किया गया. इसमें डगरनवा पंचायत के लिए विजय यादव, मुर्कमनाय रामचंद्र राणा, पुरनानगर मो. तौकीर, देवीपुर मनोहर प्रसाद, तेलोडीह रवींद्र गुप्ता, नावाडी सदानंद वर्मा, कादोडीह रघुनाथ राणा, महुगाय राजेंद्र यादव, चोपनाडीह राजेंद्र दास, दशारो भूपेंद्र मोदी, जामू जागेश्वर राम, सिमरिया, विवेक कुमार, मरकच्चो उतरी शंभु सिंह, मरकच्चो मध्य प्रकाश दास, मरकच्चो दक्षिणी परमेश्वर साव व पपलो पंचायत के प्रभारी प्रकाश पोद्धार बनाये गये. बैठक में प्रखंड चुनाव प्रभारी परमेश्वर यादव, रविंद्र पांडेय, रविंद्र कुमार सिंह, रोहित दास, नवीन सिंह, महेंद्र यादव, जगरन्नाथ कुशवाहा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola