बीएलओ कार्य से मुक्त किये जाने पर हर्ष जताया

Published at :11 Dec 2015 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
बीएलओ कार्य से मुक्त किये जाने पर हर्ष जताया

बीएलओ कार्य से मुक्त किये जाने पर हर्ष जतायाकोडरमा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ कोडरमा जिला इकाई के जिलाध्यक्ष गोर्वधन यादव व महासचिव सुदीप सहाय ने बताया कि निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह एसडीओ कोडरमा के आदेशानुसार सरकारी शिक्षक/ पारा शिक्षकों को बीएलओ कार्य से मुक्त कर दिया गया है. इनके स्थान पर आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत […]

विज्ञापन

बीएलओ कार्य से मुक्त किये जाने पर हर्ष जतायाकोडरमा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ कोडरमा जिला इकाई के जिलाध्यक्ष गोर्वधन यादव व महासचिव सुदीप सहाय ने बताया कि निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह एसडीओ कोडरमा के आदेशानुसार सरकारी शिक्षक/ पारा शिक्षकों को बीएलओ कार्य से मुक्त कर दिया गया है. इनके स्थान पर आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत सेवक, राजस्व कर्मचारी व जनसेवक बीएलो के रूप में काम करेंगे. उल्लेखनीय है संघ की राज्य इकाई इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थी और संघ की पहल पर ही ऐसा संभव हो पाया है़ संघ ने इसके लिए राज्य सरकार व जिला प्रशासन को बधाई दी. हर्ष जतानेवालों में उदय सिंह, अश्विनी तिवारी, दिलीप वर्णवाल, केदार भारती, विनोद सिन्हा, एकरामुल हक, सरयु महथा, गांधी प्रसाद, उपेंद्र वर्मा, शिवशंकर रजक, रविकांत रवि, उमेश सिन्हा, मनोज चौरसिया, विरेश कुमार आदि के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola