प्रत्याशियों ने तेज किया प्रचार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Dec 2015 6:16 AM
विज्ञापन

सभी सुविधाएं दिलाऊंगी: अंचला हजारीबाग : नगवां पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अंचला देवी (पति- दीपक मेहता) ने बुधवार को चुरचू व नगवां गांव में जनसंपर्क अभियान चला कर मतदाताओं से मिल वोट मांगा. कहा कि पंचायत में आज भी विकास का कोई काम नहीं हुआ है. नगवां गांव में जितने भी रोड है, सभी पर […]
विज्ञापन
सभी सुविधाएं दिलाऊंगी: अंचला
हजारीबाग : नगवां पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अंचला देवी (पति- दीपक मेहता) ने बुधवार को चुरचू व नगवां गांव में जनसंपर्क अभियान चला कर मतदाताओं से मिल वोट मांगा. कहा कि पंचायत में आज भी विकास का कोई काम नहीं हुआ है. नगवां गांव में जितने भी रोड है, सभी पर पानी बहता रहता है. नाली की सुविधा नहीं है. सड़क भी नदारत है. ऐसा ही नजारा चुरचू गांव में भी है. चुनाव जीती, तो सबसे पहले दोनों गांवों की गलियों व सड़कों को ठीक करूंगी. जरूरतमंदों को सभी सुविधा उपलब्ध कराऊंगी.
योजनाओं का लाभ मिलेगा: अजनी
दारू. प्रखंड के दिगवार पंचायत मुखिया उम्मीदवार अजनी देवी ने जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि चुनाव जीती, तो पंचायत में सभी लोगों के लिए राशन कार्ड, गरीबों के लिए इंदिरा आवास, वृद्धापेंशन की व्यवस्था की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










